विजय हत्याकांड में अब सुनवाई पूरी
बगहा, अगस्त 27 -- बगहा। विजय सहनी हत्याकांड में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधिश चतुर्थ मानवेंद्र मिश्र की अदालत में चल रही सुनवाई पूरी हो गई। मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुनाने के लिए 31 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। फैसले को लेकर मृतक के परिजनों और आरोपित पक्ष की निगाहें अदालत पर टिकी हैं। मामले में मृतक विजय सहनी की पत्नी आशा देवी ने रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के करीब सात दिन बाद आरोपित महफूज अंसारी और तेतर राम की निशानदेही पर गोवर्धना जंगल में एक गड्ढे से विजय सहनी का शव बरामद किया गया था। शव की पहचान मृतक की अंगूठी और घड़ी से की गई थी। पुलिस ने मामले में अनुसंधान के बाद आरोपितों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। यह भी पढ़ें- हत्या में सौतेला भाई दोषी करार, 9 को होगी सजासुनवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.