नई दिल्ली, जनवरी 3 -- विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिकल का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पडिकल इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं और उन्होंने त्रिपुरा के खिलाफ खेलते हुए टूर्नामेंट का अपना चौथा शतक जड़ दिया है। वह इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर काबिज हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पडिकल ने तब मोर्चा संभाला जब टीम ने मात्र 6 रन पर अपने दो प्रमुख विकेट मयंक अग्रवाल और करुण नायर को खो दिए थे। उन्होंने स्मरण रविचंद्रन (60) के साथ 136 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर कर्नाटक को संकट से निकाला और टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। ताजा आंकड़ों के अनुसार, पडिकल 106 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें...