कानपुर, जनवरी 2 -- - रिंकू सिंह की अगुवाई में उत्तर प्रदेश लगातार मैच जीत कर अपने ग्रुप में टॉप पर - छह को विदर्भ और आठ को बंगाल के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में खेलेंगे कुलदीप कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार जीत के साथ आगे बढ़ रही कप्तान रिंकू सिंह की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश को क्वार्टर फाइनल का टिकट दिलाने के लिए चाइनामैन कुलदीप यादव भी टीम में शामिल हो गए हैं। वे अंतिम के दोनों मैचों में उपलब्ध रहेंगे। एलीट ग्रुप-बी में शामिल उप्र की टीम अभी तक खेले गए सभी चारों मुकाबलों में जीत दर्ज कर 16 अंक के साथ पहले स्थान पर चल रही है। टीम का अगला मुकाबला तीन जनवरी, शनिवार को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ है। जिसमें टीम की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। वहीं, छह जनवरी को विदर्भ और आठ जनवरी को बंगाल के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.