अहमदाबाद, दिसम्बर 26 -- देवदत्त पडिक्कल (124 रन) के लगातार दूसरे शतक और करुण नायर (नाबाद 130 रन) के नाबाद सैकड़े से गत विजेता कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के ग्रुप ए के अपने दूसरे मुकाबले में शुक्रवार को अहमदाबाद में केरल को आठ विकेट से हरा दिया। बुधवार को झारखंड को हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत करने वाली कर्नाटक टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और केरल को सात विकेट पर 284 रन ही बनाने दिए। केरल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 49 रन के स्कोर तक अपने पहले तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद बाबा अपराजित (62 गेंद में 71 रन) और विकेटकीपर मोहम्मद अजहरुद्दीन (58 गेंद में 84 रन) ने उपयोगी पारियां खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कर्नाटक की ओर से बाएं हाथ के मध्यम गति गेंदबाज अभिलाष शेट्टी ने 59 रन देकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.