लखीसराय, नवम्बर 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत रामगढ़ चौक मुख्यालय के निकट संचालित निजी अस्पताल विजय सेवा सदन में प्रसव (सिजेरियन ऑपरेशन) के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से गुरुवार की सुबह आक्रोश भड़क उठा। मृतक महिला के परिजनों एवं ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही और अत्यधिक शुल्क लेने का आरोप लगाते हुए लखीसराय-सिकंदरा पथ को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया, जिसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मृतका की पहचान चानन थाना क्षेत्र के मालिया गांव निवासी करू महतो की 32 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, बुधवार की देर रात खुशबू की प्रसव पीड़ा बढ़ने पर उसे तत्काल इलाज हेतु विजय सेवा सदन में भर्ती कराया गया। दावा किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.