किशनगंज, मार्च 21 -- किशनगंज। मध्यप्रदेश के इंदौर में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में किशनगंज जिले के 6 लोगों की मौत पर किशनगंज के सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद ने गहरा दुख प्रकट किया है। शुक्रवार को सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद मृतक परिवार के धर्मशाला रोड स्थित आवास पहुंचे और परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। सांसद परिवार के सदस्यों से मिले। सांसद ने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुख की घड़ी में ईश्वर आप लोगों को सहन करने की शक्ति दे। परिवार के प्रति हमारी पूरी संवेदना है। सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद ने कहा कि घटना अत्यंत हृदय विदारक है। ऐसे माहौल में परिवार के लोग हिम्मत से काम लें। सांसद के साथ कांग्रेस के सजल साहा, आदर्श साह,सचिन साहा सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...