हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 15 -- बिहार में बीते नौ मार्च से हड़ताल (सामूहिक अवकाश) पर रहे अंचलाधिकारियों पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद काम पर नहीं लौटने वाले 41 अंचलाधिकारियों को सरकार ने निलंबित कर दिया है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सभी अंचलाधिकारियों के निलंबन पर हस्ताक्षर कर दिया। इसके बाद विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। विभाग ने पहले भी छह अंचलाधिकारियों को निलंबित किया था। इस तरह 47 हड़ताली अंचलाधिकारी को अब तक निलंबित किया जा चुका है। अंचलाधिकारियों के निलंबन का पत्र 13 अप्रैल की तिथि में जारी की गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि अंचलाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री के भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। विभागीय मंत्री के विशेष कार्यक्रम का अनादर क...