सीवान, अप्रैल 26 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। सांसद विजयलक्ष्मी देवी के निर्देशानुसार, जनहित के कार्यों के प्रभावी निष्पादन एवं क्षेत्र में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने हेतु, पूर्व से कार्यरत सांसद प्रतिनिधियों के अतिरिक्त दो जिला स्तरीय सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गयी ह। जिसमें हसनपुरा प्रखंड के शेखपुरा पंचायत के सरैया निवासी विजय सिंह कुशवाहा व सिसवन प्रखंड के भीखपुर भगवानपुर निवासी प्रिन्स सिंह शामिल हैं। वहीं सांसद प्रतिनिधि मनोनयन पर पंकज कुमार, नारद सिंह, जितेंद्र कुशवाहा अनंत साहनी, राजकुमार महतो, सरबिंद गुप्ता, रिंकू श्रीवास्तव, अलगू यादव, टूना खान, प्रकाश गुप्ता व रविंद्र भगत आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...