मधुबनी, मार्च 15 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की जिला शाखा के लिए पदाधिकारियों का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। रविवार को होमगार्ड कार्यालय परिसर में संघ के विभिन्न पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। नामांकन की अंतिम तिथि और वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया। चुनाव पर्यवेक्षक और केंद्रीय कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष देशबंधु आजाद ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गृह रक्षकों ने अपने-अपने पदों के लिए नामांकन दाखिल किया था। नामांकन वापसी की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद किसी पद पर एक से अधिक उम्मीदवार नहीं बचे, जिसके कारण सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिसके अनुसार, अध्यक्ष पद पर विजय कुमार यादव, सचिव पद पर विश्वनाथ यादव और ...