विजय यादव अकादमी ने 169 रन से मैच जीता
गाज़ियाबाद, मई 9 -- - मोहन मीकिंस मैदान पर रतन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट हुआ गाजियाबाद, वंदना। मोहन मीकिंस मैदान पर रतन सिंह बॉस मेमोरियल टूर्नामेंट का लीग मैच विजय यादव अकादमी और एनबी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। मैच में विजय यादव अकादमी ने 169 रन से जीत हासिल की।टॉस जीतकर विजय यादव अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 335 रन का स्कोर बनाया। टीम से परविंदर ने 121 और करण सोनी ने नाबाद 100 रन की पारी खेली। विरोधी टीम से करण तरेड़िया ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी एनबी अकादमी की टीम 28.5 ओवर में 166 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। राघव ने 47 और सोहेल ने 37 रन का योगदान दिया। विजय यादव अकादमी से गेंदबाजी में यश कौशिक ने पांच और कार्तिक ने तीन विकेट लिए। परविंदर मैन ऑफ द मैच बने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.