कानपुर, दिसम्बर 12 -- विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन उत्तर प्रदेश की घातक गेंदबाजी के आगे पहली पारी में चंडीगढ़ की पूरी टीम 152 रन पर सिमट गई। जवाब में खेलने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से अयांश शानू 18 रन व आरुष गुप्ता चार रन बनाकर क्रीज पर हैं। दूसरे दिन उत्तर प्रदेश 92 रन बनाकर चंडीगढ़ का स्कोर बराबर करने के बाद बड़ी लीड हासिल करने का प्रयास करेगी। सिमोगा स्टेडियम में खेले गए मैच में चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया। कृष्णा यादव की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी चंडीगढ़ की टीम पहली पारी में 64.1 ओवर में 152 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से वेदांश ने 45 रन, ...