मैनपुरी, नवम्बर 4 -- सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित कोषागार के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। इसके साथ ही बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा हुई। विजय बहादुर सिंह त्रिपाठी जिलाध्यक्ष, जगदीश चंद्र त्रिपाठी कार्यकारी अध्यक्ष, द्वारिका प्रसाद आर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंद्रेश कुमार सोलंकी और रामदेव गुप्त को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अरुण भदौरिया महामंत्री, सुधीर कुमार दुबे संयुक्त मंत्री, अजंट लाल शाक्य को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री की जिम्मेदारी आरके वर्मा को दी गई है। आरएन गुप्ता संप्रेक्षक और रामविलास यादव को विशेष सलाहकार बनाया गया है। संरक्षक मंडल में रामश...