देहरादून, अप्रैल 17 -- देहरादून। विजय पार्क वार्ड में शुक्रवार को हाउस टैक्स का विशेष शिविर लगाया गया। जिसमें रिकार्ड 12 लाख रुपए का टैक्स जमा हुआ। पार्षद अमीता सिंह ने बताया कि वार्ड में बड़ी संख्या में लोग हाउस टैक्स जमा करने से छूट गए थे। ऐसे में जनहित को देखते हुए नगर निगम से एक दिनी विशेष कैंप लगाने की मांग की गई थी। शुक्रवार को नगर निगम के टैक्स अनुभाग की टीम के सहयोग से शिविर में टैक्स जमा करवाया गया। जिसमें एक दिन में ही करीब 12 लाख रुपए का रिकार्ड टैक्स वसूला गया। इससे जहां लोगों की लेट टैक्स की पैनाल्टी बची, वहीं निगम की भी आय बढ़ी। निगम इस बार पहले ही रिकार्ड 72 करोड़ का राजस्व टैक्स से प्राप्त कर चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.