विजय पांडे अध्यक्ष और जिया उल हक बने सचिव
हल्द्वानी, मई 31 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव में विजय पांडे को अध्यक्ष और जिला उल हक को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया। रविवार को केनाल रोड स्थित एक होटल में हुए वार्षिक अधिवेशन में एसोसिएशन की हल्द्वानी इकाई की नई कार्यकारिणी गठित हुई और संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। अधिवेशन के पहले सत्र में वार्षिक रिपोर्ट और आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी के पर्यवेक्षक रामेश्वर पांडे की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया पूरी हुई। सौरभ रस्तोगी को उपाध्यक्ष, तन्मय जोशी को संयुक्त सचिव और संजीव श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं रवि कांडपाल, दिनेश सनवाल, गौरव बिष्ट, रविन्द्र सिंह, पंकज मेवाड़ी और पवन सिंह को कार्यकारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.