अयोध्या, दिसम्बर 18 -- अयोध्या, संवाददाता। महर्षि दलित्थान समिति की ओर से अयोध्या में विजय दिवस के उपलक्ष्य में नाका स्थित एक गेस्ट हाउस में संस्कृति विभाग के सहयोग से एक शाम शहीदों के नाम विराज कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवि व कवयत्रियों ने अपना काव्य पाठ कर देर रात तक श्रोताओं को ऊर्जावान बनाया और स्वस्थ्य मनोरंजन कर गीतों गजलों द्वारा मत्रमुग्ध किया। इस कार्यक्रम में महापौर महंथ गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि आज के युवाओं को देश हित में आगे आकर अपना योगदान देना चाहिए। भारत है तो हम है। हम है तो देश की अस्मिता पर कोई आँच नहीं उठा सकता। 'एक शाम शहीदों के नाम' विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का संचालन बाराबंकी के कवि विकास सिंह 'बौखल' ने किया। मध्य प्रदेश की कृपा संगम ने मां शारदे पर अपनी काव्य पुष्प अर्पित की। प्र...