अल्मोड़ा, अप्रैल 26 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। यहां ताडीखेत निवासी विजय रावत ने जेईई मेंस परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने इस परीक्षा में 93 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। विजय के पिता बहादुर सिंह रावत एक व्यवसाई हैं और पूर्व में व्यापार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। माता सुनीता रावत गृहणी हैं। विजय ने राजीव नवोदय विद्यालय चौनालिया से हाईस्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय ताडीखेत से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। स्थानीय लोगों ने विजय के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- ताडीखेत के विजय ने उत्तीर्ण की जेईई मेंस की परीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...