कानपुर, मई 1 -- कानपुर। विजय नगर सब्जी मंडी में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बिजली का तार टूटकर गिरने से भगदड़ मच गई। तार के गिरने के बाद सड़क पर भरे पानी में तार से स्पार्किंग होने से करंट फैल गया। इलाकाई लोगों ने ईंट लगाकर तार को घेर दिया। इसकी सूचना लोगों ने केस्को के साथ ही पुलिस को भी दे दी।

बिजली सप्लाई बंद सूचना पर केस्को ने सप्लाई बंद की और बिजली तार को बदला। 440 वोल्ट की एलटी लाइन होने से कोई हादसा नहीं हुआ। तार के ऊपर 11 हजार केवीए की हाईटेंशन लाइन भी खंभों से गुजर रही थी। फीडर शटडाउन लेकर मरम्मत का काम किया गया। केस्को में 11 केवीए लाइन के एक्सईएन मनीष निषाद ने बताया कि सूचना मिलते ही बिजली बंद कराकर मौके पर टीम भेजी गई। खंभों से ऊपर हाईटेंशन लाइन भी गुजरती है, लिहाजा शटडाउन लेकर मरम्मत का काम कराया गया।

बिजली आपूर्ति बाधित वहीं...