नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'राणाबाली' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस बीच एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया है। इन तस्वीरों में एक्टर कपल को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के साथ देखा जा सकता है। विजय देवरकोंडा ने इस मुलाकात की 3 तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में मुख्यमंत्री विजय को एक्टर विजय देवरकोंडा को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। कपल ने इस मुलाकात को खास बताया और नए मुख्यमंत्री की तारीफ की है।विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने की मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात एक्टर विजय देवरकोंडा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात के बाद 3 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में मुख्यमंत्री विजय दोनों के गले में हाथ डाले तस्वीर के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस...