नई दिल्ली, फरवरी 26 -- विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी कर ली है। दोनों ने शादी की फोटोज शेयर की है। हालांकि दोनों ने एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग पोस्ट किए हैं और दोनों ने एक-दूसरे के लिए स्पेशल पोस्ट लिखा है। रश्मिका ने जहां विजय को मेरा पति बोलकर इंट्रोड्यूस किया। वहीं विजय ने रश्मिका के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर कर लिखा कि उन्होंने अपनी बेस्टफ्रेंड से शादी कर ली है।विजय ने शेयर की फोटोज विजय ने पहली फोटो तो एक ही शेयर की है, लेकिन इसके बाद की फोटोज अलग हैं। कुछ फोटोज में दोनों जयमाला पहने नजर आ रहे हैं। वहीं एक फोटो में रश्मिका का चेहरा नजर आ रहा है जिसमें विजय, रश्मिका को मंगलसूत्र पहना रहे हैं और एक्ट्रेस की आंखें भरी हुई दिख रही हैं। एक में दोनों ने एक-दूसरे को हग किया हुआ है। एक में दोनों साथ चल रहे हैं और सब उन पर फूल बरसा रहे ह...