हल्द्वानी, दिसम्बर 16 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। विजय दिवस पर मंगलवार को हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धा, सम्मान और गौरव का वातावरण रहा। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नैनीताल पुलिस के जवानों ने शहीदों को सम्मानजनक गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, डीएम ललित मोहन रयाल और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शहीद सैनिकों को नमन करते हुए उनके परिजनों और वीर नारियों को शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। शहीद सैनिक आश्रित सरस्वती देवी (पत्नी कृपाल दत्त), नंदा जोशी (पत्नी सूबेदार कृष्णा जोशी) और पार्वती देवी (पत्नी सिपाही बदर सिंह) को विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.