गंगापार, दिसम्बर 16 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करछना की ओर से मंगलवार को विजय दिवस के अवसर पर बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी प्रयागराज यमुनापार के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सोनी ने कहा कि 16 दिसंबर 1971 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कुशल नेतृत्व में सेना के साहस, शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया गया और बांग्लादेश का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि यह विजय भारतीय सेना की अदम्य वीरता और बलिदान का प्रतीक है। इस अवसर पर सेना के शहीदों और वीर जवानों को श्रद्धा के साथ नमन किया गया। नमन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष रंगराज सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य व उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार सोनी, ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र पाण्डेय, ...