महोबा, जुलाई 26 -- महोबा, संवाददाता। कारगिल विजय दिवस पर बुंदेलों ने जाबांजों को नमन करते हुए शहादत को नमन किया। मातृभूमि के लिए प्राणों की बाजी लगाने वाले अमर सपूतों के जीवन से जुड़े रोचक प्रसंग पूर्व सैनिकों के द्वारा सुनाए गए। रविवार को कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने पचपहरा गांव पहुंचकर अमर सपूत जगदीश यादव की समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बुंदेलखंड पूर्व सैनिक कल्याण संघ के उपाध्यक्ष कैप्टन देवीदीन यादव ने बताया कि 60 दिन तक चले कारगिल युद्ध में देश के 527 अमर सपूत शहीद हुए थे। कारगिल युद्ध में वीर भूमि से बालेंद्र सिंह और जगदीश यादव ने शहादत दी। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस पर शहीद जांबाजों को दी श्रद्धांजलि बलिदानी बालेंद्र के बड़े भाई रणविजय सिंह ने कहा कि भाई ने देश की रक्षा के लिए शहादत दी। बुंदेली समाज के संयोजक तार...