नोएडा, सितम्बर 21 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-62 की रामलीला में लोगों को विजय दशमी को दिन रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों के दहन के बाद आतंकवाद, भ्रष्ट्राचार और महिला उत्पीड़न का भी पुतला जलाया जाएगा। इसके लिए श्री राम मित्र मंडल द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा रामलीला में संजीवनी बुटी लाने का और लंका जाते समय का दृश्य भगवान हनुमान आसमान में नजर आएगे। यह दृश्य क्रेन की मदद से आसमान में दर्शाया जाएगा। इसकी जानकारी सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में शनिवार को प्रेस-वार्ता करते हुए श्री राम मित्र मंडल के पदाधिकारियों द्वारा दी गई। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के अध्यक्ष डीपी गोयल ने बताया कि रामलीला में पांच हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पार्किंग की भी बेहतर व्यवस्था की गई है। विजय दशम...