नई दिल्ली, मई 5 -- तमिलनाडु चुनाव 2026 में विजय थलापति की पार्टी की बंपर जीत से साउथ की पॉलिटिक्स में तहलका मच गया है। इस बीच विजय की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ इंट्रेस्टिंग चीजें सामने आ रही हैं। कम लोग जानते हैं कि छह साल के विजय अपने पेरेंट्स की शादी के गवाह हैं। इसका सबूत एक अनदेखी फोटो है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विजय के पिता एसए चंद्रशेखर अपने यूट्यूब चैनल पर यह पूरा किस्सा बता चुके हैं। उन्होंने बताया था कि कैसे विजय उनकी शादी में मौजूद थे साथ ही बताया था कि वह ईसाई हैं लेकिन परिवार किसी एक धर्म से बंधा नहीं है।करवा चुके हैं मुंडन वीडियो में विजय थलापति के पिता एसए चंद्रशेखर ने बताया था, 'मैं ईसाई परिवार से हूं जबकि शोभा हिंदू हैं। शिवाजी गणेशन की पत्नी ने हमें मंगलसूत्र दिया था, उसी से हमारी शादी हुई थी। हम चर्च जाते हैं ...