चेन्नई, जुलाई 3 -- भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के सामने अब अपनी ही पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) के अंदर से बगावत के सुर उठने लगे हैं। विल्लुपुरम जिले में सरकारी वकीलों की नियुक्ति में 30 लाख रुपये तक की घूसखोरी का बड़ा आरोप लगाते हुए TVK की ही एक महिला सदस्य ने मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि इस कथित भर्ती घोटाले में याचिकाकर्ता ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए, खुद सीएम विजय और उनके कानून विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख सी. जोसेफ विजय को भी पक्षकार बनाया गया है।क्या है पूरा मामला? बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, विल्लुपुरम में प्रैक्टिस करने वाली वकील एम. ज्ञानसुंदरी ने मद्रास...