विजय थलपति की लक्जरी या CM की जरूरत? 6.17 करोड़ के ऑफिस पर भाजपा ने घेरा
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- तमिलनाडु में थलपति विजय पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। अपनी लक्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर विजय पर भारतीय जनता पार्टी ने अब फिजूलखर्ची के आरोप लगाए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने हाल ही में विजय को निशाने पर लेते हुए कहा है कि TVK सरकार महज ऐशोआराम के लिए जनता के पैसों को बर्बाद कर रही है। नैनार नागेंद्रन ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में विजय को आड़े हाथों लिया। उन्होंने RTI से मिली जानकारी का हवाला देते हुए इससे जुड़ा एक आधिकारिक दस्तावेज भी साझा किया। इस दस्तावेज के मुताबिक विजय के मुख्यमंत्री कार्यालय को 'नमक्कल कविग्नार मलिगई' की 10वीं मंजिल पर शिफ्ट करने और उससे जुड़े कार्यों के लिए 6.17 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- थलपति विजय ने याद दिलाया MISA, DMK विधायकों का हंगामा; बुलाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.