चेन्नई, सितम्बर 2 -- तमिलनाडु की विजय थलपति सरकार ने पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को विधानसभा में नियम 110 के तहत इसकी घोषणा की। सरकार के मुताबिक, मई 2021 से अप्रैल 2026 के बीच आजीविका, अधिकार और कल्याण से जुड़े मुद्दों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले किसानों और शिक्षकों पर दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे। हालांकि, सरकार के इस फैसले के साथ ही विधानसभा में सियासी टकराव भी शुरू हो गया। विपक्ष ने फैसले की मंशा पर सवाल उठाए और मांग की कि नई सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज मामलों में भी इसी तरह राहत दी जाए।किन किसानों और शिक्षकों को मिलेगा फायदा? सरकार के फैसले के दायरे में ऐसे...