आगरा, जून 26 -- कस्बा के हनुमानगढ़ी मंदिर में विजय त्रिशूल की प्रतिष्ठा को लेकर चल रहे धार्मिक अनुष्ठान का गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। विधि-विधान, मंत्रोच्चारण और आस्था के माहौल के बीच विजय त्रिशूल को उत्तराखंड स्थित पौराणिक जागेश्वर धाम में प्रतिष्ठित करने के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पूरा नगर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। अनुष्ठान के दौरान नगर रक्षा, सुख-समृद्धि, जनकल्याण और विश्व शांति की कामना की गई। दशहरा की सुबह 51 दंपतियों ने शिवलिंग का पूजन एवं अभिषेक किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विजय त्रिशूल का महा अभिषेक कर भगवान शिव से नगर की मंगलकामना की। कार्यक्रम में आनंद मोहन गुप्ता, संजीव गुप्ता, हरिओम गुप्ता, प्रफुल जैन, डॉलर गुप्ता, स्कंद गुप्ता, गौरव गुप्ता, अमित चंद्र, अंबुज गुप्ता, ऋषि अग्रवाल, रूबल गुप्ता, संजय...