गढ़वा, फरवरी 28 -- मझिआंव। नगर पंचायत वार्ड नंबर एक के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद प्रदीप साव के विजय जुलूस के दौरान शुक्रवार शाम जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना ने पार्षद के पुत्र राजकुमार गुप्ता के अलावा जुलूस में शामिल विनोद कुमार गुप्ता और प्रिंस कुमार घायल हो गए। मामले में वार्ड पार्षद प्रदीप ने थाना में लिखित शिकायत की है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...