नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। विजय चौक पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार पलट गई। राहत की बात रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार दोनों कारें विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही थीं, तभी वे आपस में भिड़ गईं। दोनों वाहनों में केवल चालक सवार थे, जो सुरक्षित बाहर निकल आए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। संसद मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...