शामली, अप्रैल 7 -- शामली। शहर के विजय चौक से कैराना मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य के चलते प्रशासन ने 8 अप्रैल से 20 अप्रैल तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। इस दौरान उक्त मार्ग पर चार पहिया हल्के एवं भारी वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। एसपी एनपी सिंह द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया कि शामली से कैराना की ओर जाने वाले वाहन झिंझाना रोड होते हुए टपराना चौराहे से बाईपास के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। वहीं सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ की ओर से कैराना या पानीपत जाने वाले वाहन सिम्भालका पुल बाईपास से होते हुए बलवा चौराहे के रास्ते आगे बढ़ेंगे। इसी प्रकार कैराना से शामली आने वाले वाहन मन्नामाजरा पुल से टपराना चौराहा होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। जबकि कैराना और पानीपत से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों को मन...