प्रयागराज, जून 2 -- अग्रहरि समाज की बैठक मंगलवार को थार्नहिल रोड स्थित विदुप अग्रहरि के आवास पर हुई। इस अवसर पर विजय गुप्ता को तीसरी बार सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष, मनीष अग्रहरि को जिला महामंत्री, प्रमोद अग्रहरि को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुख्य संरक्षक राम सखा अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, प्रदेश अध्यक्ष श्रावण अग्रहरि ने बधाई दी। विजय ने कहा कि समाज के लिए के लिए सदैव समर्पित रहूंगा। खुशबू, प्रमोद, इंजीनियर संजीव सोनी, मनीष, राहुल, बीनू, रश्मि, विशाल, अजय, सुनील, सुधीर, संजय ने माल्यार्पण कर पदाधिकारियों का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...