नई दिल्ली, मई 5 -- TVK chief Vijay: कहावत है कि लोकतंत्र में हर एक वोट अमूल्य होता है। देश के पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के दौरान इस तमिलनाडु की एक सीट पर इस कहावत को चरितार्थ होता देखा गया। तिरूपत्तूर विधानसभा सीट पर विजय की पार्टी तमिला वेत्री कझगम (टीवीके) ने केवल एक वोट से जीत दर्ज की है। स्थानीय स्तर पर इस जीत को 'तिरूपत्तूर का चमत्कार' कहा जा रहा है। शिवगंगा जिले की तिरुपत्तूर विधानसभा सीट से डीएमके के कद्दावर नेता पेरीकरुप्पन के आर मैदान में थे। उनके सामने नई नवेली पार्टी टीवीके के शीनिवासा सेतुपति उम्मीदवार थे। शुरुआत में तीखे मुकाबले के बाद शीनिवासा ने एक वोट से जीत हासिल की। टीवीके उम्मीदवार को 83,375 वोट मिले, तो दूसरी तरफ उनके विरोधी उम्मीदवार डीएमके सरकार में मंत्री को 83,374 वोट मिले। यह भी पढ़ें- केरल में ढहा लेफ्ट का किल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.