नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- सोलर सेल और मॉड्यूल बनाने वाली स्मॉलकैप कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर ने आज मार्केट में जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है। आज (बुधवार) इस कंपनी के शेयर लगभग 9% चढ़ गए। वहीं, 10% का अपर सर्किट भी लग गया। दरअसल, कंपनी के लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग डेटा में दिग्गज निवेशक विजय केडिया का नाम आया। इसी वजह से कंपनी के शेयर में ये उछाल देखने को मिल रहा है। इसका मतलब है कि इस बड़े इन्वेस्टर ने 13 से 31 मार्च के बीच सोलर सेल और मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी में 44.44 लाख से ज्यादा शेयर या 1.02% हिस्सेदारी खरीदी है। कल जारी हुए वेबसोल के 31 मार्च, 2026 तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के डेटा के अनुसार, अमित मिश्रा के बाद विजय केडिया, कंपनी के सबसे बड़े पब्लिक इंडिविजुअल शेयरहोल्डर्स में से एक थे। खास बात यह है कि 13 मार्च तक कंपनी के शेयरहोल्डिंग ...