नई दिल्ली, जुलाई 13 -- टेक्नोलॉजी सर्विसेज इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 14 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 596.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 5 दिन में 67 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों ने सोमवार को अपना 52 हफ्ते का नया हाई भी बनाया है। दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने एक्साटो टेक्नोलॉजीज के और शेयर खरीदकर कंपनी पर अपना दांव बढ़ाया है। विजय केडिया ने खरीदे कंपनी के और 358500 शेयरशेयर बाजार के दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया के मालिकाना हक वाली इनवेस्टमेंट इकाई केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड ने एक्साटो टेक्नोलॉजीज के 358500 शेयर खरीदे हैं, जो कि कंपनी में 3.56 पर्सेंट हिस्सेदारी के बर...