नई दिल्ली, जुलाई 14 -- दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने एक और कंपनी पर दांव लगाया है। विजय केडिया ने जून 2026 तिमाही में स्मॉलकैप इंजीनियरिंग कंपनी ईमको एलेकॉन (इंडिया) लिमिटेड के शेयर खरीदे हैं। केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट इकाई केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए ईमको एलेकॉन के 83,930 शेयर खरीदे हैं। हालिया शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में केडिया की हिस्सेदारी 1.45 पर्सेंट है। ईमको एलेकॉन के शेयर मंगलवार को BSE में 1767 रुपये पर बंद हुए हैं। करीब 14.8 करोड़ रुपये है केडिया की हिस्सेदारी की मौजूदा वैल्यू1767 रुपये के करेंट शेयर प्राइस के हिसाब से ईमको एलेकॉन (इंडिया) लिमिटेड में विजय केडिया की हिस्सेदारी की मौजूदा वैल्यू करीब 14.83 करोड़ रुपये है। पिछले एक महीने में ईमको एलेकॉन के शेयरों में 14 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है...