नई दिल्ली, अगस्त 17 -- Vijay kedia portfolio: दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक SPML Infra के शेयरों की कीमतों में आज 4 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह एक्सपर्ट्स की सलाह है। एक्सपर्ट इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर बुलिश हैं। ब्रोकरेज हाउस अरहिंत कैपिटल को उम्मीद है की शुक्रवार की क्लोजिंग की तुलना में कंपनी का शेयर 90% और चढ़ेगा। ब्रोकरेज हाउस ने 366 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। बता दें, बीएसई में आज कंपनी के शेयर 194.80 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 199.20 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- कंपनी का शेयर 20% लुढ़का, Q1 रिजल्ट के बाद बेचने की दिखी होड़कंपनी के पास 5000 करोड़ रुपये से अधिक का काम SPML Infra के शेयर इस समय 5369 करोड...