नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने स्मॉलकैप कंपनी प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स पर फिर दांव लगाया है। केडिया ने प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स के 10 लाख शेयर खरीदे हैं। प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स के शेयर सोमवार को BSE में उछाल के साथ 145.25 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले पांच दिन में कंपनी के शेयरों में करीब 18 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। इस साल 30 मार्च के बाद से कंपनी के शेयरों में 37 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 263.30 रुपये है। वहीं, प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 104.05 रुपये है। विजय केडिया ने खरीदे हैं कंपनी के 10 लाख शेयरशेयर मार्केट के दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया ने ऑटो कंपोनेंट्स एंड इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स पर फिर दांव लगाया है। विजय केडि...