नई दिल्ली, मार्च 11 -- ओम इंफ्रा लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को तूफानी तेजी आई है। ओम इंफ्रा के शेयर बुधवार को BSE में 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 90.27 रुपये पर पहुंच गए हैं। घरेलू शेयर बाजार में भूचाल के बीच ओम इंफ्रा लिमिटेड के शेयरों में यह जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को इंट्राडे के दौरान 1000 अंक से ज्यादा टूट गया। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का ओम इंफ्रा लिमिटेड पर बड़ा दांव है। पिछले 5 साल में ओम इंफ्रा के शेयरों में 260 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। विजय केडिया के पास ओम इंफ्रा के 2400000 शेयरशेयर बाजार के मशहूर निवेशक विजय केडिया ने ओम इंफ्रा लिमिटेड पर बड़ा दांव लगा रखा है। विजय केडिया के पास ओम इंफ्रा लिमिटेड के 2400000 शेयर हैं। सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्...