नई दिल्ली, जुलाई 19 -- तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम ने रफ्तार पकड़ ली है। चेन्नई नगर निगम (GCC) के सात अधिकारियों को सस्पेंड कर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और संदिग्ध लेन-देन के गंभीर आरोप हैं। यह पूरी कार्रवाई पिछले हफ्ते चेन्नई के दो जोन में अचानक की गई छापेमारी के बाद हुई है, जहां जांच टीम को भारी मात्रा में कैश और डिजिटल ट्रांजैक्शन के संदिग्ध रिकॉर्ड मिले थे। इस छापेमारी में सबसे चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब एक असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के फोन की जांच की गई। नगर निगम के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान यह इंजीनियर अपने गूगल पे (GPay) अकाउंट पर हुए Rs.2.39 लाख के लेन-देन का कोई हिसाब नहीं दे पाया।विजिलेंस की रिपोर्ट के बाद गिरी गाज यह बड़ी क...