देहरादून, मार्च 7 -- विजय कालोनी वार्ड 11 में नालियों की गंदगी, टूटी सड़कों और खराब स्ट्रीट लाइटों के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जल्द समस्याओं का समाधान ना होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। दोपहर में विजय कालोनी के स्थानीय लोग और कांग्रेसी कार्यकर्ता आसंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व दर्जाधारी सुशील राठी के नेतृत्व में नगर निगम में जमा हुए। इसके बाद उन्होंने वहां प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विजय कालोनी में टूटी हुई सड़क ,गंदी नाली और रोड लाइट खराब होने के आरोप लगाए। कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी व्यवस्थाएं नहीं सुधर रही हैं। अपर नगर आयुक्त प्रवीण कुमार को सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि वार्ड में टूटी-फूटी और बदहाल सड़कों की मरम्मत तत्काल हो। वहीं स्पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.