विजयोत्सव में महाराजा सुहेलदेव की गौरवगाथा होगी जीवंत
बहराइच, मई 22 -- बहराइच,संवाददाता। जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन व संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विकास खंड चित्तौरा स्थित चित्तौरा झील तट पर महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल पर दो दिवसीय विजय उत्सव का शुभारंभ शनिवार को भव्य व दिव्य होगा। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि जनपद की सामाजिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासत तथा लोक-कला को संजोने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। पहले दिन 23 मई को शाम 4 बजे उद्घाटन के साथ विभिन्न विभागों के स्टाल, संस्कृति विभाग की महाराजा सुहेलदेव के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, स्कूली बच्चों व स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। शाम 6 से रात 9 बजे तक सांस्कृतिक समिति का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। 24 मई को शाम 4 बजे से प्रदर्शनी, स्कूली बच्चों की प्रस्तुति व मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। शाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.