आरा, अप्रैल 10 -- ​जगदीशपुर, निज संवाददाता। 1857 के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर प्रभातफेरी निकलेगीर। अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार ने बताया कि सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक स्कूली बच्चों की ओर से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सुबह 7:30 बजे डीएम ऐतिहासिक किला परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। ​शाम को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुरक्षा, ट्रैफिक व सफाई और पेयजल की व्यवस्था रहेगी। वहीं मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...