पीलीभीत, मार्च 27 -- पीलीभीत। जन शिक्षण संस्थान की ओर से उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित की गई। लीड बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा के वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता जगदीश कुमार ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वित्तीय व्यवस्था में आय, व्यय और बचत एक चक्र है, जिसमें किसी एक भी घटक के अनियमित होने पर पूरा वित्तीय प्रबन्धन विरुद्ध जाता है। बचत बैंक खाता में नॉमिनी की अनिवार्यता व ऋण लेने से पूर्व पूरी प्रकिया पर विचार करने व ऋण को सही ढंग से चुकाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। विभिन्न महत्वपूर्ण दिवसों पर कराई गई पोस्टर, निबंध, रंगोली, मेंहदी, स्लोग्न व सिलाई प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यकम में मुख्य अतिथि कार्यदेशक अनुज कुमार सिंह और विशिष्ट...