गोपालगंज, अप्रैल 13 -- विजयीपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने दो जगहों से 265 बोतल शराब बरामद की और दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर माड़रघाट गांव निवासी राम सिंह उर्फ मुकुर भर और सिटापट्टी गांव निवासी यमुना साह है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों गिरफ्तार तस्करों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...