गोपालगंज, अप्रैल 8 -- विजयीपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने सुखलाल छापर गांव के बिजेन्द्र नट के घर पर सोमवार की सुबह छापेमारी कर 23 लीटर देसी शराब बरामद की। जबकि, उक्त तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। मामले में एएसआई राजेश राम के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...