गोपालगंज, अप्रैल 29 -- विजयीपुर (गोपालगंज)। बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मठिया गांव में छापेमारी कर अवैध शराब की बिक्री कर रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार गश्ती पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मठिया गांव के सरल भगत और उनका बेटा अविनाश सिंह उत्तर प्रदेश से शराब लाकर अपने घर के पीछे बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- मठिया में शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार घर के पिछवाड़े से कुल 65 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्करों सरल भगत और अविनाश सिंह के खिलाफ संबंधि...