गोपालगंज, अप्रैल 24 -- विजयीपुर,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के लाला बेलवा गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में पेड़ के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान गांव निवासी बाबूराम शर्मा के 45 वर्षीय पुत्र अशोक शर्मा के रूप में की गई है। बताया जाता है कि अशोक शर्मा पेशे से फर्नीचर बनाने का कार्य करते थे और अपने परिवार के भरण-पोषण का मुख्य सहारा थे। गुरुवार को वे गांव के समीप एक पेड़ की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पेड़ असंतुलित होकर उन पर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- ताड़ के पेड़ से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम पेड़ के नीचे दबने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह मौके पर ही बुरी तरह घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.