गोपालगंज, मार्च 10 -- विजयीपुर। स्थानीय थाने के एएसआई गोपालजी राय ने क्षेत्र के परसा पुल के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक पिकअप से 95 लीटर देसी शराब व आठ मवेशी बरामद किए। वैसे पिकअप चालक व तस्कर फरार होने में सफल रहे। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि मामले में पशु क्रूरता अधिनियम तथा मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमीकि दर्ज कर ली गयी। फरार तस्कर और वाहन चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...