गोपालगंज, अप्रैल 1 -- विजयीपुर। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुहां खुर्द गांव में बुधवार की अहले सुबह ट्रक के धक्के से एक महिला की मौत हो गई। मृतका खजुहां खुर्द गांव के मुन्ना यादव की 48 वर्षीय पत्नी दुर्गावती देवी थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों की काफी संख्या में भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने हादसे की सूचना विजयीपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला हर रोज की तरह बुधवार की सुबह भी अपने घर से शौच के लिए निकली हुई थी। इस दौरान वह गांव के पश्चिम दिशा की ओर सड़क किनारे होकर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने महिला को जोरदार टक्कर ...